समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने खुद के साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. प्रतीक यादव ने अपने परिचित कृष्णानंद पांडे पर धोखाधड़ी और ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंनने लखनऊ के गौतमपल्ली पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है। यह मामला राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है। आम जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रतीक यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृष्णानंद पांडे ने उनके साथ धोखाधड़ी की और उनसे ₹5 करोड़ की रकम रंगदारी के तौर पर मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमपल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा
यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उत्तर प्रदेश की सियासत में अहम स्थान रखने वाले यादव परिवार से जुड़ा है। प्रतीक यादव के इस कदम ने न केवल राजनीतिक हलकों में हलचल मचाई है, बल्कि यह सवाल भी उठ रहे हैं कि इस मामले का समाजवादी पार्टी की छवि पर क्या असर पड़ेगा।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी
पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण का राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव क्या होगा।





