प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की श्रद्धालुओं से अपील, कहा ‘प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें’

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ी और इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। वहीं, भीड़ को काबू में करने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस दुखद घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की बात भी कही है।
CM Yogi Adityanath

Prayagraj Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी अफवाह पर बिलकुल ध्यान न दें।

बुधवार रात मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नोज पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। घटना के बाद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने अमृत स्नान रद्द करने की घोषणा की और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम घाट पर भीड़ न करें और जहां भी गंगाजी का साफ जल मिले वहीं स्नान करें। मेला प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अपील

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और लोगों से संयम बरतने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि ‘प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।’ इस तरह उन्होंने कुंभ में आए श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने और अफवाहों से बचने की बात कही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews