योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत सामग्री वाहनों को किया रवाना, कहा-“संकट का सामना मिलकर करने से संकट नहीं रहता”

योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर से बाढ़ राहत सामग्री वह्यनों को रवाना करते समय उत्तर प्रदेश के किसानों से कहा कि आपको चिंता नहीं करनी है सर्वे पूरा होते ही नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।  
yogi adityanath flood relief

उत्तर प्रदेश सरकार ने अतिवृष्टि और बाढ़ के बाद आई आपदा से जूझ रहे पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में इन राज्यों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, योगी ने कहा संकट का सामना जब सब मिलकर करते हैं तो फिर संकट, संकट नहीं रह जाता है।

इस बार बारिश ने कई राज्यों में तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए है, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश के तांडव ने लोगों की जिंदगी को तहस नहस कर दिया है, घर से लेकर खेतों तक सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है तो वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी आगे आई है।

योगी ने ट्रकों को दिखाई हरी झंडी, 5-5 करोड़ के  चैक भी दिए   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की तरह से बाढ़ प्रभावित राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने उत्तर प्रदेश की तरफ से 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की प्रदान की।

48 ट्रकों के माध्यम से बाढ़ राहत सामग्री रवाना 

सीएम योगी ने कहा जो सामग्री हम उत्तर प्रदेश में वितरित करते हैं, उस सामग्री को ही आज 48 ट्रकों के माध्यम से हम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ पीड़ित अपने बहन और भाइयों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा संकट का सामना जब सब मिलकर करते हैं तो फिर संकट, संकट नहीं रह जाता है। हम भी उनके साथ, उनके संकट में खड़े हैं, उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की ओर से 5 करोड़ रुपये  की सहायता उत्तराखंड सरकार और 5 करोड़ रुपये की सहायता हिमाचल प्रदेश सरकार के राहत कोष के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की 

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने काह किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सरकार के स्तर पर जो प्रयास किए गए हैं, वो अत्यंत प्रभावी रहे हैं, उत्तर प्रदेश में बाढ़ सबसे बड़ी चुनौती रही है, लेकिन व्यापक पैमाने पर बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए समय पर किए गए प्राविधानों का परिणाम है कि आज बाढ़ जैसी आपदा को नियंत्रित करने के नजदीक हम पहुंच चुके हैं।

योगी बोले संकट के समय पूरी सरकार मददगार 

योगी ने कहा आपदा से निपटने के लिए NDRF, आपदा मित्र, स्थानीय पुलिस, ये लगातार सक्रिय होकर पीड़ितों को राहत उपलब्ध करवाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं आपदा में जनहानि होने पर 4 लाख रुपये की राहत राशि उस पीड़ित परिवार को सरकार तत्काल उपलब्ध करवाती है। आपदा के कारण अगर किसी गरीब का मकान गिर गया है तो उसे नया आवास बनाने के लिए सरकार धन उपलब्ध करवाती है किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सरकार के स्तर पर जो प्रयास किए गए हैं, वो अत्यंत प्रभावी रहे हैं।

UP के किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी  

योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश के अंदर जिन किसानों की फसलें बाढ़ की चपेट में आई हैं, उसका सर्वे करने का आदेश दिया गया है। सर्वे की रिपोर्ट आते ही, तत्काल उन अन्नदाता किसानों को उनकी धनराशि, नुकसान की भरपाई, सरकार के स्तर पर प्रारंभ कर दी जाएगी, प्रधानमंत्री मोदी  की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा के अनुरूप संकट की घड़ी में हम सब एकजुट होकर साथ खड़े हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews