अखिलेश यादव ने SIT पर उठाये सवाल, ब्रजेश पाठक का पलटवार “जो राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए उन्हें जनता समझती है”

राम मंदिर में दान और चढ़ाव चोरी के मामले में अब बड़े एक्शन के संकेत मिल रहे हैं, एसआईटी की जाँच रिपोर्ट सरकार के पास पहुँचने के बाद खबर है कि 6 लोगों पर जल्दी ही एफआईआर हो सकती है।
Akhilesh Yadav raises questions about SIT Brajesh Pathak hits back

Akhilesh Yadav raises questions about SIT Brajesh Pathak hits back

राम मंदिर में दान और चढ़ाव चोरी के आरोपों की जाँच के लिए गठित SIT ने अपनी जाँच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एसआई टी पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं, उनका कहना है FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है। उनके बयान पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है

अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के चोरी के आरोपों ने प्रभु राम में आस्था रखने वालों को गहरी चोट दी है करोड़ों सनातनी दोषी पर सख्ती कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संगठन  विश्व हिन्दू परिषद् ने भी एफआईआर की मांग की और दोषियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की है इस बीच विपक्ष को एक बड़ा सियासती मुद्दा मिल गया हिया उर वो भाजपा पर हमलावर है

BJP सरकार पर हमलावर हैं विपक्षी पार्टियाँ 

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है, हालाँकि सरकार ने आरोपों के सामने आने के बाद एसआईटी का गह्थान किया जिसने जाँच पूरी कर सरकार को सौंप दी लेकिन अखिलेश यादव एसआईटी पर ही सवाल उठा रहे हैं।

FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान: अखिलेश 

अखिलेश यादव ने बुधवार को X एकाउंट पर लिखा  – FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है, अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें। जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज़्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए।

भगवान राम लला की नज़र से दोषी बच नहीं पाएगा

अखिलेश यादव के बयान पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है, उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा – समाजवादी पार्टी को अपने ज़माने के भ्रष्टाचार के नियम कायदे पता है,  ब्रजेश पाठक ने कहा, “भगवान राम लला हमारी आस्था के केंद्र हैं, और आस्था के ऐसे केंद्र के बारे में लगातार ऐसे बयान देना, जहां आप आज तक जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए क्योंकि अप जायेंगे तो आपकी तुष्टिकरण की राजनीति फेल हो जाएगी जनता आपको समझती है, लेकिन जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी भगवान राम लला की नज़र से बच नहीं पाएगा।

सपा को अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनना चाहिए 

उप मुख्यमंत्री ने कहा मैं कहना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी को अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुननी चाहिए और समझना चाहिए कि वह देश और राज्य के लिए क्या चाहती है। आज उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है। उत्तर प्रदेश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हो गई है। आप एक बदहाल राज्य छोड़कर गए थे, और राज्य की जनता आपको कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews