Hindi News

राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, रीवा में ली अंतिम सांस, सीएम योगी ने जताया दुख

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
राम मंदिर के प्रमुख सूत्रधार रहे और अयोध्या पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. राम विलास वेदांती का सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के रीवा में अंतिम सांस ली।
राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, रीवा में ली अंतिम सांस, सीएम योगी ने जताया दुख

राम मंदिर के प्रमुख सूत्रधार रहे और अयोध्या पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. राम विलास वेदांती का सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के रीवा में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से अयोध्या, संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर उनकी जलसमाधि के साथ संपन्न होगा।

बता दें कि डॉ. वेदांती ने अपने आक्रमण शैली से मंदिर आंदोलन में सहभागिता की और मंदिर आंदोलन के नायक रहे अशोक सिंघल के करीबी संतों में रहे। मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक के सफर में वे ढांचा विध्वंस के आरोपी भी रहे। सीबीआई कोर्ट ने बाद में उन्हें दोषमुक्त कर दिया।

बता दें कि डॉ. वेदांती दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। पहली बार उन्होंने 1996 में मछली शहर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 1998 में प्रतापगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जताया दुख

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि डॉ. रामविलास दास वेदांती एक सच्चे हीरो थे, और हमने एक पूर्व MP के तौर पर उनकी सेवा देखी है। वे एक पक्के और हिम्मत वाले नेता थे जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम योगदान दिया। उनके निधन पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े कई संघर्षों में हम उनके साथ थे, और आज यह खबर सुनकर हमें बहुत दुख और पीड़ा हुई है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने चरणों में जगह दें।

डॉ. रामविलास वेदांती का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति- शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती हमारे बीच नहीं रहे। उनका जीवन राम और रामकाज को समर्पित रहा। वे राम कथा के मर्मज्ञ थे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में प्रभावी भूमिका निभाई और आज रामकथा करते हुए ही देह त्यागा है। प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दिया है। उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके अनुयायियों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews