राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, eKYC की डेट बढ़ी, अब तारीख तक पूरा कर सकते है काम, मिलेगा राशन का लाभ

यूपी खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी की समय सीमा फरवरी तक बढ़ा दी है। इससे पहले केवायसी की डेट दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया था।
ration card holder

Ration Card E-KYC: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी की समय सीमा फरवरी तक बढ़ा दी है।यह तीसरा मौका है जब डेट को आगे बढ़ाया गया है।इससे पहले ईकेवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 सितंबर 2024 तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 31 नवंबर किया गया। इसके बाद इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया, अब फरवरी 2025 किया गया है।

यदि राशन कार्ड धारक eKYC प्रमाणीकरण नहीं करवाते है तो राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे।आपूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने, वृद्धों, दिव्यांगों के घरों में जाकर उनकी ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

eKYC क्यों है जरूरी

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। राशन कार्ड धारकों को कोटे की दुकानों पर जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी करनी होगी. केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड खत्म अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews