School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, यूपी के इन जिलों में बढ़ी छुट्टियां, DM का आदेश जारी, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

UP SCHOOL HOLIDAY : उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में एक बार फिर छुट्टी बढ़ा दी गई है ।इस संबंध में डीए द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है। आइए जानते है किन जिलों में कब तक अवकाश रहेगा...
school holiday

UP SCHOOL HOLIDAY NEWS : गिरते तापमान और घने कोहरे ने उत्तर प्रदेश में ठंड को बढ़ा दिया है, ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक दर्जन जिलों के स्कूलों में फिर छुट्टियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में भी 26 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर के चलते यूपी शासन ने छुट्टी घोषित की है। वहीं 28 दिसंबर को रविवार है, ऐसे में अब स्कूल 29 दिसंबर से पुनः खुलेंगे।

आइए जानते हैं यूपी के किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल 

मैनपुरी में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद

मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में क्लास 8वीं तक के लिए 30 दिसम्बर तक छुट्टी घोषित की है। इस दौरान अध्यापक और कार्यालय कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्कूल में उपस्थित रह कर आवश्यक कार्य पूरा करेंगे।

मेरठ, लखीमपुर खीरी और गोंडा में स्कूल बंद

जिला प्रशासन ने जिले के कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालयों को शुक्रवार को रखने का फैसला किया है। यह छुट्टी सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगी। इससे पहले इन स्कूलों में 25 दिसंबर को भी छुट्टी घोषित की गई थी।

 चंदौली और प्रतापगढ़ में भी छुट्टी घोषित

बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी/नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन 26 दिसंबर 2025 तक स्थगित रहेगा। हालांकि समस्त कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे ।

रामपुर व सीतापुर में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश के बाद माध्यमिक, सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सीतापुर में भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश रहेगा । यह छुट्टी परिषदीय, राजकीय, निजी, सहायता प्राप्त और समस्त बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगी।

बिजनौर और हरदोई में आज स्कूल बंद

नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर बढ़ती ठंड के कारण यह निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हरदोई जिले में भी डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने का फैसला किया है। यह अवकाश स्कूल में बच्चों के लिए रहेगा। शिक्षक उपस्थित रहकर विद्यालयी कार्य संपादित करेंगे।

महाराजगंज में 27 दिसंबर तक स्कूल बंद

डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 26 और 27 दिसंबर की छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड) से संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा।

फर्रुखाबाद में बढ़ाई गई छुट्टी

बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के चलते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने 26 दिसंबर को सभी परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय आईसीएसई बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा।इससे पहले नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में 22 और 23 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया था।

SCHOOL HOLIDAY DM ORDER COPY

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews