School Holiday 2025: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

सावन के महीने में निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग अलग तारीखों को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।इसके अलावा मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते 4 जिलों पन्ना, सतना, रीवा और डिंडौरी में छुट्टी घोषित की गई है।
school holiday news

सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की भीड़ और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसमें कई जिलों में स्कूल 23 जुलाई तक तो कहीं 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।हालांकि कुछ जिलों में हर सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

गाजियाबाद में 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।यह आदेश जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त बेसिक और माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा। यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इन जिलों में भी घोषित किया जा चुका है अवकाश

  • बदायूं में कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार व सोमवार (19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई व 2 से 4 अगस्त को 1 से 12 तक)को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित रहेंगे ।यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा या अन्य गतिविधि निर्धारित है, तो उसे स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
  • मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आगामी 16 से 23 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी आदेश लागू रहेगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूल अगर खुले पाए जाते है तो कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही डिग्री कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे।मेरठ के डिग्री कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में भी अवकाश है।
  • बरेली जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों में सावन के हर सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।वाराणसी में सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने और रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है।

हरिद्वार में 23 जुलाई तक स्कूल बंद

  • उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 के मद्देनज़र 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह अवकाश हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय तकनीकी और प्राविधिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
  • जनपद पौड़ी के विकास खंड यमकेश्वर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन पौड़ी ने यात्रा क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र में 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया है।इस परिधि में आने वाले समस्त निजी विद्यालयों में भी यह आदेश प्रभावी रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews