शामली: प्रेम संबंध के कारण पिता और भाई ने 17 साल की छात्रा मुस्कान को मारी गोली, बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते पकड़ा था

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक 17 वर्षीय छात्रा मुस्कान की हत्या उसके पिता और भाई ने ऑनर किलिंग के मामले में की। परिवार को लड़की का प्रेम संबंध मंजूर नहीं था, जिसके चलते यह वारदात हुई।
शामली: प्रेम संबंध के कारण पिता और भाई ने 17 साल की छात्रा मुस्कान को मारी गोली, बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते पकड़ा था

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के अम्बेहटा गांव में एक दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। 17 साल की छात्रा मुस्कान की हत्या उसके ही पिता जुल्फाम और 15 साल के छोटे भाई ने की। यह घटना रविवार की शाम हुई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मुस्कान के पिता और भाई ने उसे घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाकर पिस्तौल से गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपनी बेटी को परिवार की इज्जत के लिए मार डाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुस्कान का गांव के ही एक लड़के से प्रेम संबंध था, जिससे परिवार नाराज था।

पिता और भाई ने किया खौफनाक कदम

रविवार की शाम जब मुस्कान का पिता उसे फोन पर बात करते हुए देख लिया, तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। जुल्फाम और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले ने स्थानीय समुदाय में भय और आक्रोश उत्पन्न कर दिया है।

यह घटना उस समय हुई है जब देश में ऑनर किलिंग के मामलों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Priya Kumari
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews