Hindi News

GO-LX से होगा गौ संरक्षण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बड़ी घोषणा, ऑनलाइन खरीदेंगे गाय

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अब ऑनलाइन गायों की खरीदी करेंगे। इसके लिए उन्होंने ओएलएक्स की तरह एक वेबसाइट बनाने का ऐलान किया है। इस पर लोग अपनी गाय बेच सकेंगे।
GO-LX से होगा गौ संरक्षण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बड़ी घोषणा, ऑनलाइन खरीदेंगे गाय

गौ रक्षा अभियान उत्तर प्रदेश में तेजी से चलाया जा रहा है। इसी बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गायों के संरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। वो जल्द ही एक वेबसाइट शुरू करने जा रहे हैं। जहां पर गाय खरीदी जा सकेगी। ये वेबसाइट OLX की तर्ज पर काम करेगी।

जिस तरह से OLX पर चीजों को खरीदी बिक्री होती है। उस तरह से GOLX नाम की वेबसाइट शुरू की जाएगी। जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी गाय बेच सकता है। शंकराचार्य का कहना है कि हम उस गाय को खरीदेंगे।

ऑनलाइन खरीदी जाएगी गाय

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लंबे समय से गौ हत्या रोकने और गायों का संरक्षण करने के लिए अभियान चलाते हुए देखा जा रहा है। उनका कहना है कि वेबसाइट के जरिए गायों की खरीदी बिक्री की जा सकेगी। अपने इस ऐलान के साथ उन्होंने ये साफ कर दिया है कि गाय को किसी भी कसाई के हाथ मारने काटने के लिए नहीं लगने दिया जाएगा।

OLX की तरह बनेगी GOLX

इस बारे में शंकराचार्य ने कहा कि हम एक योजना घोषित करना चाहते हैं। योजना ये है कि अगर आप गाय को बेचना चाहते हैं तो हमें बेच दीजिए हम उसे खरीदने के लिए तैयार हैं। अपनी गाय बेचने के लिए आप विज्ञापन देकर हमसे संपर्क करें। हम आपकी गाय खरीद लेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि बहुत जल्द ये वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी।

गायों को देंगे आश्रय

शंकराचार्य ने इस बात का ऐलान किया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने पास मौजूद गौ माता को रखने में सक्षम नहीं है तो हम उसकी सहायता करेंगे। उन्होंने खास तौर पर उन गायों को खरीदने की बात कही जो दूध देना बंद कर चुकी है। ऐसी गायों को पशुपालक कसाई के हाथों बेच रहे हैं लेकिन वो इन्हें आश्रय देंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद को ये कहते हुए वह देखा गया कि मुसलमान भी बड़ी संख्या में गाय की हत्या के विरोध में है। बहुत से लोगों ने कहा है कि इस्लाम में गौ मांस का सेवन करने का जिक्र नहीं है। उन्होंने मुस्लिमों की इस पहल की सराहना की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews