सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर संजय निषाद का बयान, बोले- किसी की जिद से…

सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है। उनके आंदोलन पर अब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे विपक्ष की अपना हित निकालने की तरकीब बताया।
Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक इन दिनों अपने अनशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वो 20 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नीट पेपर लीक मामले में सरकार से जवाब की मांग करते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है और सरकार से बातचीत की मांग की है। आपका कौन सा किसी ने चर्चा तो नहीं की लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है।

निषाद पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सोनम की भूख हड़ताल पर कहां कि विपक्ष के लोग उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें मारने के चक्कर में पड़े हुए हैं। किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता मतदाताओं ने तय किया है कि कौन व्यक्ति किस पद पर रहेगा।

अपना फायदा निकाल रहा विपक्ष

संजय निषाद ने कहा कि आप ये कैसे तय कर सकते हैं कि किसी व्यक्ति को अपने पद पर बने रहने का अधिकार है या फिर नही है? विपक्ष के लोग ऐसे ही काम करते हैं अच्छे लोगों को फंसा कर वह अपना हित निकालते हैं।

कैसी है सोनम वांगचुक की हालत

सोनम लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और अब तक उनका वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका है। डॉक्टर का कहना है कि लंबे समय से भूख हड़ताल करने की वजह से वह गंभीर स्टेज पर हैं और उनके अंगों पर असर पड़ना शुरू हो सकता है। कई लोगों ने उनका समर्थन किया है और उनसे भूख हड़ताल वापस लेने को भी कहा है। सोनम ने हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews