सपा नेता इरफान सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गैंगस्टर केस की कार्यवाही रद्द करने की याचिका खारिज

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ लगे गैंगस्टर एक्ट को हटाने और मुकदमे की कार्यवाही रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है।
सपा नेता इरफान सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गैंगस्टर केस की कार्यवाही रद्द करने की याचिका खारिज

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इरफान सोलंकी ने ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को रद्द करने की अपील की थी, जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।

यह फैसला जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने सुनाया। हाईकोर्ट ने इस मामले में 12 जनवरी को सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिका खारिज होने के बाद अब सोलंकी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत निचली अदालत में मुकदमा चलता रहेगा।

दिसंबर 2022 में दर्ज हुआ था केस

कानपुर के जाजमऊ थाने में पुलिस ने दिसंबर 2022 में इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई एफआईआर में इरफान सोलंकी को गैंग का लीडर बताया गया था। इसी केस को रद्द कराने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सितंबर 2023 में मिली थी जमानत

यह गौर करने वाली बात है कि इसी गैंगस्टर मामले में इरफान सोलंकी को सितंबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जमानत मिलने के बावजूद उन पर लगे आरोपों का ट्रायल जारी है, जिसे रद्द कराने में वह अब नाकाम रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews