Hindi News

सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अखिलेश यादव ने जताया दुख

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता और यूपी की विधानसभा सीट दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया है। सपा नेता अवधनारायण यादव ने अपने विधायक के निधन की पुष्टि की है।
सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अखिलेश यादव ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य के सोनभद्र जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता और यूपी की विधानसभा सीट दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया है। सपा नेता अवधनारायण यादव ने अपने विधायक के निधन की पुष्टि की है।

बता दें कि सपा ​विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय गोंड दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

आदिवासी समाज के लो​कप्रिय नेता थे विजय सिंह गोंड

विजय सिंह गोंड आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार थे। दुद्धी और ओबरा विधानसभा को अनुसूचित जनजाति सीट घोषित कराने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। गोंड ने सदन में आदिवासी समाज के अधिकारों को मजबूती से उठाया और उन्हें मुख्यधारा में लाने का उल्लेखनीय प्रयास किया।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने मीडियो से बात करते हुए विजय सिंह गोंड के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोंड आज हमारे बीच नहीं रहे, उन्होंने सदा आदिवासी भाइयों के लिए काम किया, उसका परिणाम यह रहा कि जनता ने हमेशा उनका साथ दिया। अखिलेश ने कहा कि मैं हमेशा आदिवासी भाई-बहनों और विजय गोंड के परिवार के साथ खड़ा हूं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews