जहरीली कफ सिरप मुद्दे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- इस धंधे में शामिल हर कोई ‘कोडीन भैया’

आज शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जहरीली कफ सिरप मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एक राज्य का मुख्यमंत्री झूठ बोलता है और उसके साथ खड़े लोग भी झूठ बोलते हैं।
Akhilesh Yadav

उत्तरप्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने एसआईआर और जहरीली कफ सिरप के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा मचाया। ऐसे में आज शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कफ सिरप मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

जहरीली कफ सिरप मुद्दे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहरीली कफ सिरप मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक राज्य का मुख्यमंत्री झूठ बोलता है और उसके साथ खड़े लोग भी झूठ बोलते हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से गैर-कानूनी कफ-सिरप का धंधा चल रहा है और इसकी कीमत हजारों करोड़ रुपए है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि यह एक इंटरनेशनल मामला है। समाजवादी पार्टी की तरफ से, मैं मांग करता हूं कि सभी माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाया जाए। ‘कालीन भैया’ और ‘कोडीन भैया’ पर बुलडोजर चलाया जाए। इस धंधे में शामिल हर कोई ‘कोडीन भैया’ है।

कोडिन को लेकर महत्वपूर्ण बात छिपा रही सरकार- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि जो घटनाक्रम चल रहा है कोडिन को लेकर इसमें बहुत महत्वपूर्ण बात है जो सरकार छिपा रही है। 36 जिलों में 118 से अधिक FIR और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार चल रहा था। कई तस्वीरें दिखाई जा रही है, तो अगर हम तस्वीरों को ही ठीक मान लें और मेरे साथ खड़ा होने वाला ही माफिया है। तो मेरी तस्वीर तो मुख्यमंत्री के साथ भी है। मेरी तस्वीर डिप्टी सीएम के साथ भी है। मैं मजबूरी समझ सकता हूं।

कफ सिरप मामले में सीएम योगी के जवाब पर अखिलेश का शायराना अंदाज

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी का कनेक्शन बताया। इस बयान पर अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में सीएम योगी के बयान का जवाब दिया। सपा सांसद ने कहा कि ‘धूल चेहरे पर आईना साफ करता रहा..’ ‘अपना चेहरा ना पोंछा गया आपसे, आईना बेवजह तोड़कर रख दिया..’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में जानबूझकर सच्चाई छिपा रही है और कई असली माफिया को बचाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा, मेरे साथ खड़ा होने वाला अगर माफिया है तो मेरी तस्वीर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ भी है।

अखिलेश यादव ने फिर की अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग

अखिलेश यादव ने एक बार फिर अहीर रेजिमेंट की बनाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यह समुदाय के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के लिए एक सही श्रद्धांजलि होगी। उन्होंंने केंद्र से देश में, खासकर उत्तर प्रदेश में और मिलिट्री स्कूल स्थापित करने का भी आग्रह किया।

अखिलेश ने कहा कि जब हम इन बहादुर सैनिकों का सम्मान करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना लड़ाई लड़ी, तो हम उनके सम्मान और रेजिमेंट के सम्मान के लिए सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को भी दोहराते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अन्य रेजिमेंट बनाने की मांगें हैं, तो उन्हें भी आगे लाया जाना चाहिए।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews