
UP IPS transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है।इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है। इसमें एमके बशाल ,जय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, उपेंद्र कुमार अग्रवाल और सत्येंद्र कुमार का नाम शामिल है।
उत्तर प्रदेश आईपीएस तबादले
- आईपीएस एम.के. बशाल को पुलिस महानिदेशक/महासमादेशक, होमगार्ड, लखनऊ। अभी तक यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
- जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपर पुलिस महानिदेशक । अभी तक सीतापुर में अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी के पद पर कार्यरत थे।
- प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार । अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन के पद पर कार्यरत थे।
- उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना । वे अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी के पद पर कार्यरत थे।
- सत्येंद्र कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी, अनुभाग आगरा । वे अभी तक पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में प्रतीक्षारत थे।
UP IPS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

