Transfer News : फिर हुए 12 और पीसीएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसमें बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ और राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल के पद पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
transfer 2026

transfer

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का क्रम जारी है। रविवार देर रात 66 पीसीसी अफसरों के बाद आज सोमवार को फिर 12 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 27 जुलाई की रात को 66 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। इन अफसरों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई तैनाती दी गई है। खास करके यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

  1. आगरा के अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार को बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ का संयुक्त निदेशक ।
  2. सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक यमुनाधर चौहान को आगरा का एडीएम सिटी ।
  3. कन्नौज के उपजिलाधिकारी रामकेश सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक।
  4. अमराहा के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ का संयुक्त निदेशक
  5. मेरठ मंडल की अपर आयुक्त गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी अमरोहा ।
  6. अपर जिलाधिकारी कासगंज राकेश कुमार पटेल को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त ।
  7. इटावा के नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह को कासगंज का अपर जिलाधिकारी
  8. इटावा के उप जिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर को इटावा का नगर मजिस्ट्रेट ।
  9. रामपुर के अपर जिलाधिकारी अम्बरीश कुमार बिंद को मेरठ मंडल का अपर आयुक्त ।
  10. रामपुर के नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा को रामपुर का अपर जिलाधिकारी ।
  11. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण उप जिलाधिकारी रेशमा सहाय को उपजिलाधिकारी कन्नौज ।
  12. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण उप जिलाधिकारी रेणुका दीक्षित को इटावा का उप जिलाधिकारी

UP PCS Transfer 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews