Transfer News: बड़ा बदलाव, 2 आईएएस समेत कई अफसरों के फिर तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के अलावा दो आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है । आईएएस अमित कुमार घोष को प्रमुख सचिव सचिवालय विभाग और हरदोई की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को इसी पद पर मेरठ भेजा गया है।
Transfer

UP IAS Transfer: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 2 IAS समेत 18 PCS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे 1994 बैच के आइएएस अधिकारी अमित कुमार धोष को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।हरदोई में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आइएएस अधिकारी दीक्षा जोशी को मेरठ का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

यूपी में 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

  • अमरेश कुमार को मथुरा जिले में अपर जिलाधिकरी प्रशासन।
  • प्रयागराज में अपर मेलाधिकारी रहे दयानंद प्रसाद को अपर निदेशक प्रशासन कृषि विभाग ।
  • अभिनव पाठक को एसडीएम आगरा।
  • आलोक गुप्ता को एसडीएम कानपुर नगर.
  • सुनील कुमार झा को मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ का कुलसचिव।
  • नवनीत गोयल को एडीएम न्यायिक महाराजगंज।
  • ज्ञानेंद्र नाथ को एसडीएम प्रयागराज ।
  • संजय कुमार सिंह ADM प्रशासन मुजफ्फरनगर ।
  • नरेंद्र बहादुर सिंह को एडीएम वि.रा. लखीमपुर खीरी।
  • अजीत कुमार सिंह को जीएम चीनी मिल संघ उत्तर प्रदेश।
  • विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण में सचिव ।
  • सिद्धार्थ चौधरी को एसडीएम इटावा।
  • परितोष मिश्रा को एसडीएम अलीगढ़।
  • शैलेश कुमार दुबे को एसडीएम अमरोहा ।
  • सुधीर कुमार को एसडीएम संत कबीर नगर ।
  • पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव।
  • सुमित सिंह को एसडीएम अलीगढ़, अंशिका दीक्षित को एसडीएम बिजनौर ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews