IPS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर आईपीएस अफसर इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

IPS पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक CMD के वर्तमान पद के साथ ही महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
ips transfer

UP IPS Transfer: नई तबादला नीति जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन आईएएस से लेकर आईपीएस स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया हैं।इसमें 2 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

IPS नीरा रावत को पुलिस महानिदेशक EOW के साथ-साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर तैनात थीं।IPS पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक CMD के वर्तमान पद के साथ ही महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IPS आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अभी तक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थे।

बीते दिनों भी हुए थे IPS-IAS अफसरों के तबादले

हाल ही में 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। आईएएस अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्ता समदद्दार को भी वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक सेवा प्रबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया था।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews