IPS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर आईपीएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

यूपी में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। एसबी शिरडकर को पुलिस भर्ती बोर्ड का डीजी और आशीष तिवारी को सहारनपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।
ips transfer 2025

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को फिर 5 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।बता दे कि बीते दिनों भी 5 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

इन अफसरों में राजीव कृष्ण ,बी शिरोडकर ,सुजीत पांडे, आशीष तिवारी और रोहित सिंह के नाम शामिल है।एसबी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अफसरों के भी हुए तबादले

इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय, आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews