
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आज बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सात आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।इसमें तीन जिलों के एसपी व एएसपी के नाम भी शामिल हैं।इससे पहले मंगलवार को योगी सरकार ने 16 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था। गृह विभाग ने इस संबंध में लिस्ट जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश आईपीएस तबादले
- आईपीएस देव रंजन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ ।
- एसडीआरएफ, लखनऊ में तैनात सेनानायक डॉ सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र।
- प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार को मेरठ का एएसपी ग्रामीण ।
- पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के रूप में तैनात अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर ।
- पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, लखनऊ में तैनात ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ ।
- अमेठी में तैनात एसपी/एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक, पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।
- पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के रूप में तैनात त्रिगुण बिरोन को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
UP IPS Transfer

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

