Hindi News

गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश तक रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन, आसान होगी यात्रा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रेलवे द्वारा अपने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच 13 फेरे में समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी।
गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश तक रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन, आसान होगी यात्रा

गर्मियां शुरू होते ही समर वेकेशन भी शुरू हो चुके हैं और लोगों का घूमना फिरना बढ़ गया है। अगर आप हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे की ओर से गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 13 फेरे में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलाई जाएगी। चलिए जान लेते हैं कि यह कहां से और कब से चलाई जाएगी।

कब से कब तक चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 04316/04315 ऋषिकेश गोरखपुर ऋषिकेश साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक ऋषिकेश से प्रत्येक मंगलवार और 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को गोरखपुर से चलाई जाएगी।

होगी ये सुविधाएं

इस ट्रेन में थर्ड एसी का एक, सेकंड एसी का एक, स्लीपर के 10 और सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार कोच होंगे।

क्या है समय

ट्रेन नंबर 04315 गोरखपुर योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल सुबह 9 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 1:30 पर ऋषिकेश पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04316 ऋषिकेश गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:20 पर रवाना होगी और हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए सुबह 6:20 पर गोरखपुर पहुंचेगी।

चलाई जाएगी ये समर स्पेशल

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 04624 04623 गोरखपुर के रास्ते अमृतसर कोलकाता अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 12 फेरे में चलाई जाएगी। ये ट्रेन अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को और 16 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews