
UP IAS PCS Transfer : नई तबादला नीति आने के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। आए दिन आईएएस से लेकर आईपीएस स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा हैं। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात 2 सीनियर आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इसमें आईएएस अमित कुमार घोष और संयुक्ता समदद्दार को वर्तमान पद के साथ अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
2 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार
- आईएएस अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार मौजूदा समय में प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
- संयुक्ता समदद्दार को भी वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक सेवा प्रबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। समदद्दार मौजूदा समय में प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन नागरिक सुरक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- बलराम सिंह को सिद्धार्थनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी ।
- सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को मेरठ जिले का अपर जिलाधिकारी प्रशासन ।
- देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय को मिर्जापुर जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी ।
- विजेता को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर ।
- अजय कुमार त्रिपाठी को उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ ।
- अरविंद कुमार सिंह को देवरिया जिले का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ।
- वान्या सिंह को बिजनौर जिले का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
- अंशिका दीक्षित को बिजनौर जिले का अपर जिलाधिकारी न्यायिक ।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

