Transfer News: बड़ा बदलाव, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फिर चार आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, इसमें आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. एन रविंदर, नचिकेता झा और शलभ माथुर के नाम शामिल है।
ips transfer

UP Transfer News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिर 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है।इसके अलावा भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक  ने भी निरीक्षक और उप-निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक/सचिव, गृह विभाग डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक और  शलभ माथुर को पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक का जिम्मा सौंपा गया है।डॉ. एन. रविंदर को अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के GSO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भदोंही में पुलिस विभाग में फेरबदल

भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दो निरीक्षक और दो उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।इसमें निरीक्षक सीमा सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्ञानपुर ,निरीक्षक अंजनी कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक औराई और उप निरीक्षक औराई अजीत कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में भेजा गया है। इ उप निरीक्षक रमेश कुमार को सुरियावां थाना से हटाकर थानाध्यक्ष चौरी का प्रभार सौंपा है।

Order Copy

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews