Transfer News: बड़ा बदलाव, एक साथ 41 अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

आदेश के तहत संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बंदायू ,जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर , ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्वार्थ नगर और अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है।
transfer news

UP Transfer : महाकुंभ समाप्‍त होते ही उत्तर प्रदेश में तबाड़तोड़ तबादलों का दौर शुरू हो गया है।आए दिन आईएएस आईपीएस समेत अलग अलग विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने 41 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए है।

इस संबंध में विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है।इससे पहले मंगलवार को 8 आईएएस और सोमवार को 3 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए है ।आने वाले दिनों में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिल सकती है।

यूपी पीसीएस अफसरों के तबादले

  1. देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी ।
  2. मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद ।
  3. अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी ।
  4. बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद ।
  5. आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज।
  6. उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर ।
  7. प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर ।
  8. वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर।
  9. अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बंदायू।
  10. कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर
  11. जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्वार्थ नगर ।
  12. संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र ।
  13. वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरय्या ।
  14. उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा ।
  15. हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ ।
  16. बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर ।
  17. उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज ।

UP PCS Transfer List

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews