Transfer News : बड़ा बदलाव, फिर हुए 66 अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग?

उत्तर प्रदेश सरकार ने 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें से 63 अधिकारी वह हैं जिन्हें 30 जून को तहसीलदार से पीसीएस के पद पर पदोन्नति मिली थी। इसमें विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
Transfer

उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में अब रविवार देर रात योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 66 पीसीएस(प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों का तबादला किया है। यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में हुए इन पीसीएस अफसरों के तबादले

  • आगरा एसडीएम श्रद्धा पांडेय को आगरा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त ।
  • श्रावस्ती उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात में एसडीएम ।
  • शाहजहांपुर एसडीएम जयप्रकाश यादव को सहारनपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त।
  • चंदौली उपजिलाधिकारी अजीमत कुमार सिंह द्वितीय को बरेली विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी ।
  • उन्नाव एसडीएम रामशंकर सिंह को गाजियाबाद में एसडीएम।
  • बलिया एसडीएम घनश्याम भारतीय को ललितपुर एसडीएम ।
  • बांदा एसडीएम लखन लाल सिंह राजपूत को अयोध्या में उपजिलाधिकारी।
  • शाहजहांपुर के एसडीएम पैगाम हैदर को हमीरपुर में उपजिलाधिकारी ।
  • आजमगढ़ एसडीएम कमल कुमार सिंह को औरैया एसडीएम ।
  • गोरखपुर एसडीएम निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर ।
  • रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी ।
  • पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम
  • रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त
  • सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय
  • अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ
  • शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ
  • विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण
  • प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ
  • ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच

UP PCS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews