Transfer News: पीपीएस अफसरों का तबादला, उपासना पाण्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

उपासना पाण्डेय को गाजियाबाद में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीलीभीत की डिप्टी एसपी उपासना पाण्डेय को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
transfer news

UP PPS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। यूपी पुलिस में शुक्रवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा के चार अफसरों के तबादले किए गए है।ये तबादले बलिया, सीतापुर, पीलीभीत और वाराणसी में तैनात अफसरों के हुए हैं। यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन नीरा रावत द्वारा जारी किया गया है।

इससे पहले योगी सरकार ने एक दिसंबर यानी रविवार की देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले किए थे। इसमें IPS अमित पाठक को DIG देवीपाटन परिक्षेत्र और लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी को उनके पद से हटाकर उन्हें लोक शिकायत में भेजा गया था। वही संजय सिंघल के केंद्र प्रतिनियुक्त पर जाने के बाद स्थापना की जिम्मेदारी गृह सचिव संजीव गुप्ता को दी गई थी।

UP PPS Officer Transfer List

  • डिप्टी एसपी (ट्रेनिंग) बलिया, शिवांक सिंह को कौशाम्बी भेजा गया है।
  • सहायक सेनानायक जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय को सीतापुर से कौशाम्बी भेजा गया है।
  • पीलीभीत की डिप्टी एसपी (ट्रेनिंग) उपासना पाण्डेय को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सहायक सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी अतुल कुमार सिंह को भी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Transfer List

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews