Hindi News

उन्नाव में बवाल; ‘आई लव मुहम्मद’ जुलूस में भड़काऊ नारेबाजी और पुलिस पर पथराव, 6 गिरफ्तार

Written by:Saurabh Singh
Published:
एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और पथराव किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।
उन्नाव में बवाल; ‘आई लव मुहम्मद’ जुलूस में भड़काऊ नारेबाजी और पुलिस पर पथराव, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नवरात्र से एक दिन पहले रविवार रात ‘आई लव मुहम्मद’ जुलूस के दौरान तनाव फैल गया। मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने जुलूस को दुर्गा मंदिर के पास से निकाला और सर तन से जुदा जैसे भड़काऊ नारे लगाए। इससे माहौल बिगड़ गया और पुलिस पर पथराव हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

जुलूस के दौरान भड़काऊ नारेबाजी और मंदिर के पास से गुजरने की घटना से स्थानीय लोगों में तनाव बढ़ गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग धारा 144 का उल्लंघन कर जुलूस निकाल रहे हैं। जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने नारेबाजी तेज कर दी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। कुछ महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों से लाठियां छीनने की कोशिश भी की।

पुलिस के काम में बाधा डाली

एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और पथराव किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

पोस्टर विवाद से जुड़ी FIR का विरोध

यह जुलूस कानपुर में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद से जुड़ी एफआईआर के विरोध में निकाला गया था। शनिवार रात भी उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में ऐसा ही जुलूस निकाला गया था, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews