UP Board 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होंगे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे, इस तरीकों से कर सकेंगे चेक

UP Board Result: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट गुरुवार को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल 2026 को नतीजे जारी हुए थे, जबकि इस बार 2 दिन पहले परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र अपना परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं।
up board

उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे प्रयागराज मुख्यालय से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा।
इसकी जानकारी 22 अप्रैल 2026 को बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

नतीजे जारी होने के बाद छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट (UPMSP Official Website ) और डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से देख सकते हैं। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक रखी गई थी। इस बार प्रदेश भर से लगभग 52,30,297 परीक्षार्थी (हाईस्कूल में 2750945 और इंटर में 2479352) परीक्षा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।

UP BOARD: पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी

​यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होगा और आवेदन ऑनलाइन करना होगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा।

UP BOARD: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

UP Board: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

​परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • upresults.nic.in
  • ​upmsp.edu.in
  • ​results.upmsp.edu.in

UPMSP: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें।
  • High School (Class X) Result’ या ‘Intermediate (Class XII) Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews