UP Board 2026: कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करें आवेदन, इतना लगेगा शुल्क, शैक्षिक विवरण में संशोधन पर भी अपडेट

​UP Board Scrutiny Registration 2026: अगर कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है कि उसकी कॉपी ठीक से नहीं जांची गई है, तो वह 17 मई 2026 तक स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
up board

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (अंकों की पुनर्गणना) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने प्रति विषय (प्रत्येक प्रश्नपत्र) के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। ध्यान रहे लिखित और प्रैक्टिकल दोनों के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी। ​यदि छात्र लिखित परीक्षा और प्रयोगात्मक (Practical) दोनों की स्क्रूटनी कराना चाहते हैं, तो दोनों के लिए अलग-अलग शुल्क (कुल 1000 रुपये) देने होंगे।

बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि स्क्रूटनी शुल्क (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड हेतु पृथक-पृथक) चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के सभी जरूरी कागजात परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने होंगे।  सभी छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरें, सीधे जमा किए गए ऑफलाइन एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।  निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर बोर्ड विचार नहीं किया जाएगा।

क्या होता है स्क्रूटनी में

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए स्क्रूटनी (अंकों की पुनर्गणना) की प्रक्रिया की जाती है। ​ स्क्रुटनी के लिए प्रति प्रश्न पत्र (Subject) एक निर्धारित शुल्क देना होता है। स्क्रूटनी के बाद यदि टोटलिंग में गलती पाई जाती है, तो अंक घट-बढ़ सकते हैं। जो भी नया परिणाम होता है, वही अंतिम माना जाता है। ध्यान रहे कि स्क्रूटनी में केवल अंकों को दोबारा जोड़ा जाता है या यह देखा जाता है कि कोई उत्तर बिना जाँचे तो नहीं रह गया है। इसमें पूरी कॉपी दोबारा चेक नहीं होती।आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ हफ्तों बाद बोर्ड संशोधित परिणाम जारी करता है। यदि किसी छात्र के अंकों में परिवर्तन होता है, तो उसे नई मार्कशीट जारी की जाती है और पुरानी मार्कशीट को बोर्ड को वापस करना होता है।

UP Board Scrutiny Registration 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब “Scrutiny Application 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, कक्षा (10वीं/12वीं) और विषय चुनें।
  • आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • प्रति विषय ₹500 शुल्क का चालान जनरेट कर बैंक/कोषागार में जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट और चालान की कॉपी डाउनलोड करें।
  • अपने जिले के हिसाब से  रजिस्टर्ड डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में 17 मई 2026 तक  पूरे डॉक्यूमेंट्स भेज दें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा।

शैक्षिक विवरण में संशोधन 6 मई तक

माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के उन छात्रों को अपने विवरण में सुधार करने का एक अंतिम अवसर दिया है, जिनके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या फोटो में कोई त्रुटि रह गई है। ​आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है। ​यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसके लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।स्कूल के प्रधानाचार्य ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन करके डेटा अपलोड और संशोधित कर सकते हैं। सुधार के लिए संबंधित प्रमाण पत्र या साक्ष्य भी वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

शैक्षिक विवरणों में क्या-क्या सुधारा जा सकता है?

  • छात्र का नाम (Spelling errors)
  • ​माता या पिता का नाम
  • ​जन्म तिथि (Date of Birth)
  • ​छात्र की फोटो
  • ​लिंग (Gender) या जाति (Caste) विवरण

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews