UP Board Compartment Result 2026: कक्षा 10वीं में 98.95% छात्र पास, 12वीं में 79.29 प्रतिशत, ऐसे चेक करें रिजल्ट

UP Board Compartment Result 2026: कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 98.95% और 12वीं में 79.29% छात्र पास हुए हैं।
up board

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र रोल नंबर की सहायता से UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) में 98.95% छात्रों ने सफलात प्राप्त की है। हाईस्कूल के लिए कुल 20,855 छात्रों ( 15,705 छात्र और 5,150 छात्राएं ) ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा में कुल 19,394 छात्र ( 14,616 छात्र और 4,778 छात्राएं) शामिल हुए। इसमें 14,456 छात्र और 4,735 छात्राएं (कुल 19,191) सफल हुईं। इसमें छात्रों के पास का प्रतिशत 98.91% और छात्राओं का 99.10% रहा।

कक्षा 12वीं (​इंटरमीडिएट) में 79.29% छात्र पास हुए हैं।  इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए कुल 21,227 छात्रों (11,256 छात्र, 9,971 छात्राएं) ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में कुल 20,540 छात्र ( 10,839 छात्र और 9,701 छात्राएं) शामिल हुए और 16,286 उर्तीण रहे। इसमें 8,388 छात्र 7,898 छात्राएं शामिल हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39% और छात्राओं का 81.41 प्रतिशत रहा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 75 जिला मुख्यालयों पर बनाए गए केंद्रों पर दो पाली में 28 जुलाई को आयोजित की गई थी। 16 और 17 जुलाई 2026 को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की परीक्षाएं हुई थी।

ऐसे करें चेक

  • UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
  • ​होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार “हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट” या “इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट” परीक्षा फल 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपनी कक्षा के अनुसार हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड, दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews