UP Board Exam 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं , मार्च तक चलेगी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को खत्म होंगी।
mp board exam

demo pic

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों जरूरी खबर है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहली पारी समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।पिछले साल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं ऐसे में साल 2026 में पिछले वर्ष की तुलना में छह दिन पहले यानि 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

फरवरी में शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, मार्च में खत्म

हाईस्कूल की परीक्षा की शुरुआत 18 फरवरी से हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी के पेपर के साथ होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 23 फरवरी ,विज्ञान 25 और गणित की 27 फरवरी को होगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी से शुरू होगी। इसके बाद अंग्रेजी की परीक्षा 20 फरवरी ,इतिहास 21 फरवरी,जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा 23 फरवरी ,अर्थशास्त्र 24 फरवरी, रसायन विज्ञान की 25 व भौतिकी की 27 फरवरी,भूगोल 26 फरवरी, फीजिक्स और सैन्य विज्ञान 27 फरवरी, मानव विज्ञान 7 मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र का पेपर 9 मार्च, कम्प्यूटर 12 मार्च को होगा।

UPMSP 10TH 12TH TIME TABLE

https://upmsp-cdn.s3.ap-south-1.amazonaws.com/pdf/TimeTable.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews