योगी आदित्यनाथ ने करीब 4 लाख विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की 90 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति राशि, कही ये बड़ी बात

योगी ने कहा विभाजनकारी ताकतों ने हमें गुलाम बनाया था और फिर से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए ये बाधक बनकर समाज को बांटने का काम कर रही हैं लेकिन हमें बंटना नहीं है हमें एकजुट होकर बेहतर शिक्षा के लिए हर छात्र को स्कूल तक पहुंचाना है, हर वंचित को स्कूली शिक्षा के साथ जोड़ना है।
Yogi Adityanath Scholarship Distribution

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अंतर्गत 3 लाख 96 हजार से अधिक विद्यार्थियों को 89.96 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की एक बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में वंचितों को स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ जोड़कर उत्तम और बेहतरीन शिक्षा के माध्यम से उनके विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

योगी ने कहा ये तो एक शुरुआत है इसे भी बड़ी संख्या विद्यार्थियों की है जिनको ये छात्रवृत्ति मिलनी है और ये बिना किसी हस्तक्षेप के मिलनी है, उन्होंने कहा याद कीजिये 2017 से पहले क्या होता था, छात्र को जारी होने वाली छात्रवृत्ति उसे नहीं मिलती थी मनमानी होती थी, भेदभाव होता था, 2016 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति ही नहीं दी गई थी। जब वर्ष 2017 में हमारी सरकार आई, तो हमने वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 की भी छात्रवृत्ति एक साथ प्रदेश के सभी बच्चों को उपलब्ध करवाई थी।

हमारे देश ने शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया

योगी ने कहा की सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और दुनिया के अन्दर जहाँ भी वंचित तबका है जहाँ भी व्यवस्था से उपेक्षित तबका है यदि उन्हें विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो पहली प्राथमिकता शिक्षा ही होती है, योगी ने कहा हमारा ही देश है, जिसने शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया, शिक्षा का अधिकार कानून बनाकर इसे अनिवार्य किया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी हर विद्यार्थी के लिए कई अवसर उपलब्ध करा रही है।

छात्रवृत्ति DBT के माध्यम से सीधे विद्यार्थी के खाते में पहुँचती है

योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब छात्रवृत्ति DBT के माध्यम से सीधे विद्यार्थी के खाते में पहुँचती है  अब विद्यार्थी को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़ते, उसके साथ कोई भेदभाव नहीं होता, उन्होंने बताया कि 2017 से 2025 तक उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ ले चुके हैं योगी ने कहा हमारा मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने में सहायक हो सकता है और यही सपना बाबा साहब अम्बेडकर का भी था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews