उत्तर प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सितंबर 2026 का मुफ्त राशन वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा। राशन वितरण दो पालियों में किया जाएगा । इसके तहत लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उचित दर की दुकानों (कोटेदार) पर राशन वितरण पहली पाली के तहत प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली के तहत दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल) दिया जाएगा। इस बार मोटे अनाज के रूप में बाजरा भी दिया जाएगा। स्टॉक उपलब्ध रहने तक प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम बाजरा मिलेगा। इसके अलावा, जुलाई से सितंबर तक के दूसरे तीन महीने के लिए 3 किलो चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से कुल 54 रुपये में दी जाएगी।
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल) दिया जाएगा या प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल और दो किलोग्राम बाजरा भी निशुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारक खाद्यान्न लेने के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, बशर्ते विक्रेता के पास उपलब्ध स्टॉक हो।
खाद्यान्न के लिए राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी लागू रहेगी, लेकिन रियायती चीनी केवल मूल पंजीकृत दुकान से ही ली जा सकेगी। बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट न लगने पर 25 सितंबर (अंतिम तिथि) को मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के जरिए राशन प्राप्त किया जा सकेगा।
यदि खाद्यान्न प्राप्त करने में कोई समस्या आती है या कम राशन मिलता है, तो लाभार्थी उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक अथवा जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है।
दिनांक 10.09.2026 को जनपद में निजी दुकानों पर खाद की उपलब्धता @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP pic.twitter.com/r8rZFoinUh
— DM Siddharthnagar (@dmsid1) September 10, 2026
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राशन की दुकानों से माह सितम्बर-2026 के सापेक्ष वितरण दिनांक 10/09/2026 से 25/09/2026 के मध्य होगा।अन्त्योदय कार्डधारकों को द्वितीय त्रैमास की चीनी का भी वितरण होगा। कार्डधारकों से अनुरोध है कि तदनुसार अपना खाद्यान्न/चीनी प्राप्त करें ।
— DSO Barabanki (@tiwarifcs1) September 10, 2026






