UP School: भारी बारिश के चलते आज उत्तर प्रदेश के इन जिलों में स्कूल की छुट्टी, जारी हुए आदेश

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने मंगलवार को 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
school holiday

भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन अवकाश और बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। अब जिले में मंगलवार 8 सितंबर और बुधवार 9 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के अलावा परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान कोई संस्थान खुला पाया जाता है तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले में भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी/अंग्रेजी माध्यम के सभी स्कूलों पर लागू रहेगा।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश दिए हैं कि अवकाश के दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्य संपादित करेंगे। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत एवं आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, बाराबंकी, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बुधवार, 9 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews