UP Weather: मानसून सक्रिय, 23 जुलाई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 34 जिलों में अलर्ट, जानिए IMD ताजा पूर्वानुमान

UP Weather: आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
IMD Weather Update

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है और 19 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इसके असर से मानसून फिर सक्रिय होगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को 34 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही 41 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

लखनऊ में आज बादल छाने के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।  बता दें कि 1 जून से 16 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 167.2 मिमी बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 229.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी यानि अबतक 27 फीसदी बारिश कम हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 17-18 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन 19 से 23 जुलाई तक मेघगर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को हल्की से मध्यम और 18 से 23 जुलाई तक मेघगर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी।

शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट

  • भारी बारिश: चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट और बांदा।
  • हल्की से मध्यम बारिश : सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, अमरोहा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कांशीरामनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews