UP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 60 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली और तेज हवा, जानें पूरे हफ्ते का हाल

यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही, तेज झोंकेदार हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
mp Weather

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है।  कई मार्गों का संपर्क टूट गया है, जिसके चलते तेज जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, गहरे कम दबाव के क्षेत्र के असर से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 से 14 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

14-15 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। पश्चिमी यूपी में 8 -10 जुलाई और पूर्वी यूपी में 10-11 जुलाई को अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 10 से 13 जुलाई के बीच  तराई क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में
अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश-मेघगर्जन-तेज हवा का अलर्ट

  • भारी बारिश: गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर।
  • हल्की से मध्यम बारिश: नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा, झांसी, ललितपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कन्नौज, औरैया, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर , बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews