UP Weather Today: मानसून का असर, आज भी कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरे हफ्ते का हाल

उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पूर्वी, तराई बेल्ट और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Weather Update

मानसून की सक्रियता के चलते 15-16 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में बारिश का दौरा जारी रहने वाला है। शुक्रवार को करीब 50 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश में भारी से अति बारिश होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

खराब मौसम को देखते हुए मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, हापुड़, कासगंज, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में आज 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए ।

शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट

  • भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, संभल, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर ।
  • हल्की से मध्यम बारिश (येलो अलर्ट): सहारनपुर, मेरठ, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, हरदोई, कानपुर, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, सुल्तानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, मऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और गाज़ीपुर।

उत्तर प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश

1 जून से 8 जुलाई प्रदेश में 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 117.8 मिमी बारिश हुई है जबकी 160.8 मिमी होनी चाहिए थी। पश्चिमी यूपी में सामान्य से 13% अधिक और पूर्वी यूपी में सामान्य से 48% कम बारिश हुई है। आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल 8% कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर होने का अनुमान है।

  • 8 जिले: सामान्य से अत्यधिक वर्षा (+60% से अधिक) – जैसे आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर।
  • 6 जिले: सामान्य से अधिक (+20% से +59%) – जैसे बागपत, बिजनौर, ललितपुर।
  • 14 जिले: सामान्य वर्षा (+19% से -19%) – जैसे बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़।
  • 27 जिले: सामान्य से कम वर्षा (-20% से -59%) – जैसे अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी।
  • 20 जिले: सामान्य से अत्यधिक कम वर्षा (-60% से -99%) – जैसे लखनऊ, कानपुर, झाँसी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews