UP Weather: बादलों की आवाजाही, आज 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, 26-27 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून

मानसून के सुस्त पड़ने से उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर भी धीमा हो गया है। हालांकि अगले हफ्ते से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पिछले 10 दिनों से हुई बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर आ गई हैं, जिसके चलते कुछ गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
mp Weather

उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर धीमी पड़ गई है। फिलहाल 26-27 जुलाई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि अगले हफ्ते से फिर मानसून के एक्टिव होगा और झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। आज, गुरुवार को 50 से ज्यादा जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, 23 से 26 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई हैं। हालांकि 26 और 27 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होगा। अगले हफ्ते पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वांचल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान हैं। 28 जुलाई को दोनों संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि और 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी के आसार हैं, इसके बाद कोई परिवर्तन नहीं होगा।

मौसम विभाग ने गुरुवार को आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और तेज हवा व बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की भी अपील की है।

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, जालौन, आजमगढ़, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, रामपुर, संभल, अमरोहा, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा, अयोध्या, बिजनौर, बस्ती, गोरखपुर में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 22 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 233,5 मिमी बारिश हुई है, जबकि 289.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews