UP School Holiday: आज पीलीभीत-संभल समेत इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश जारी

UP School Closed : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं भारी बारिश के कारण सीतापुर जिले में सोमवार को कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
school holiday

सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के संभल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर और एटा में जिला प्रशासन ने सोमवार, 17 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

यह आदेश सभी परिषदीय,राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यताप्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा । बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगीं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बिजनौर में सोमवार को सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि यह अवकाश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी, मदरसा शिक्षा परिषद और अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि स्कूल का संचालन न किया जाए और आदेश का कड़ाई से पालन हो।

कांवड़ यात्रा और रूट डायवर्जन के कारण एटा में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। संभल में प्रशासन ने जिले के सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी) के स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। सीतापुर जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को आज (17 अगस्त 2026) बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी राजा गणपति आर. के निर्देशानुसार यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है

सोमवार सभी परिषदीय स्कूल बंद, संचालन के समय में भी बदलाव

बरेली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा स्कूल के समय में भी संशोधन किया गया है। नए आदेश के तहत 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सुबह 8 से 8:15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास आयोजित होगा। वहीं, 1 अक्तूबर से 31 मार्च 2027 तक स्कूल सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे, जिसमें प्रार्थना सभा का समय सुबह 9 से 9:15 बजे तक रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews