आज विश्व वानिकी दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम में मानव वन्यजीव संघर्ष व वानिकी के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करने वाले हैं।
ये कार्यक्रम अच्छा काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने और अन्य लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रखा गया है। इसमें 10 साल के बालक से लेकर 18 साल की युवती भी शामिल है, जिन्होंने साहस का परिचय दिया।
ये भी पढ़ें
इन लोगों का होगा सम्मान
जिन लोगों का सम्मान किया जाने वाला है उनमें बहराइच का रहने वाला 10 वर्ष से बालक अच्छे लाल और 18 वर्षीय युवती तनु शामिल हैं। इन दोनों ने तेंदुए के हमले से अपनी और दूसरों की सुरक्षा की थी। अच्छे लाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया था लेकिन उसने स्वयं को बचा लिया था। इसी तरह से तनु के घर में जब तेंदुआ घुसा तो उसने सूझ बूझ का परिचय देते हुए खुद को और दो छोटे बच्चों को कमरे से बाहर कर तेंदुए को अंदर बंद कर दिया था। इस तरह से बिना किसी जनहानि के तेंदुओं को रेस्क्यू किया जा सका था।
कहां है कार्यक्रम
शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अरण्य समागम राष्ट्रीय वानिकी संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसमें देश भर के 17 प्रदेशों के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभाग अध्यक्ष के साथी कैंपा के सीईओ और विशेषज्ञ की भी शामिल होंगे।
रखे गए हैं अलग अलग सत्र
इस कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र रखे गए हैं, जिसमें पहला वन प्रबंधन का आधुनिकरण एवं डिजिटल एकीकरण है। दूसरा वन्य जीव क्षेत्र के आसपास मानव और वन्यजीवों के बीच होने वाले संघर्ष के निवारण का तरीका। वहीं तीसरा सत्र वनीकरण एवं वन्य जीव संरक्षण के काम में कैंपा की धनराशि का उपयोग है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री पीलीभीत टाइगर रिजर्व और सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जाएगा। वन विभाग के लघु फिल्मों का अनावरण भी इस दौरान किया जाने वाला है।