UP WEATHER: 4 फरवरी तक बादल-बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना, पढ़ें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

UP Weather: 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज हवा और ओले गिरने की भी संभावना है।
UP Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में 4 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। अगले 4 दिनों तक बारिश, बिजली और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। खास करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है। शनिवार (31 जनवरी 2026) सुबह बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और आजमगढ़ में घना कोहरा रहा और दृश्यता भी कम रही। हरदोई में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और मुजफ्फरनगर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP Weather: आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है।
  • अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
  • गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

1 से 7 फरवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (1 फरवरी 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 4 फरवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है। 1-2 फरवरी पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन, ओलावृष्टि और बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 3-4 फरवरी को दोनों संभागों में घना कोहरा छाए रहने के आसार है। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3–5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 5 से 7 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews