
UP Weather Forecast : यूपी में शुक्रवार व शनिवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ बारिश और बिजली की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर तेज होगा और हीटवेव चलेगी।पिछले 24 घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई।
आज इन जिलों में बादल-बारिश बिजली का अलर्ट
- प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर , आजमगढ़ मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई।
- फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास इलाकों में बादल बारिश व बिजली चमकने के साथ आंधी चलने की संभावना है।
UP Weather : 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
- 11 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।
- 12 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
UP Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

