
आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली चमकने और भारी बारिश होने की भी संभावना है।प्रदेश में 13 और 14 अगस्त को कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 15 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 16-17 अगस्त को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।
UP Weather : इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट
- गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर , महाराजगंज , सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
- प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर , बस्ती , कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर ,अयोध्या ,अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की भी संभावना।
16 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर
- 12-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 13-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 14-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 15-08-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 16-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 17-08-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 18-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast till 18 August

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

