UP Weather : मौसम में बदलाव, 20 जिलों में हीटवेव, 15 शहरों में आंधी-मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, जल्द आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज गुरूवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। पश्चिमी यूपी में हीटवेव का असर रहेगा।
up weather

उत्तर प्रदेश में आज 12 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में दिन के समय कहीं-कहीं हीटवेव व रातें  गर्म रह सकती हैं।

अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा लेकिन इसके बाद पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान में 3-5 डिसे की गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी दो दिन बाद 2-4°C तक गिरावट आने की संभावना है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव और उष्ण रात्रि की स्थिति 13 जून तक बनी रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून के बाद गर्मी से राहत मिलेगी और बादल बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में हीटवेव/ बारिश का अलर्ट

  • गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी में उष्ण लहर लू का ऑरेंज अलर्ट ।
  • बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में उष्ण लहर (लू) का यलो अलर्ट।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण रात्रि ।
  • सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में बारिश , मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी ।

अगले हफ्ते दस्तक दे सकता है मानसून

केरल समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तर प्रदेश में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।इस बार प्रदेश में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews