UP Weather : आज 25 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार का अनुमान है।
UP Weather Update

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। आज गुरूवार को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 15 अगस्त को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। हालांकि 16-17 अगस्त को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।भारी बारिश के चलते लखनऊ में आज गुरूवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

UP Weather : इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में अति बहुत भारी बारिश
  • लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा, औरैया और अमरोहा ,मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश
  • बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

18 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 14-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 15-08-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 16-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 17-08-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 18-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 19-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews