UP Weather : सोमवार को भी झमाझम बारिश-बिजली-बादल का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल-IMD ताजा पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में इस पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
up weather

चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणिका के असर से 19-20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।आज सावन के पहले सोमवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन मेघगर्जन के साथ वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो रहे निम्नदाब के प्रभाव से मंगलवार से एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है।15 जुलाई से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।48 घंटों के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी एवं इनके आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।पूर्वी यूपी में सामान्य से लगभग 20% कम तो पश्चिमी यूपी में  लगभग 50% अधिक वर्षा हुई है।

UP Weather : आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर ,संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर , हरदोई , लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 14-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 17-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 18-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 19-07-2025: पश्चिमी  में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 19 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews