UP Weather : जल्द होगी मानसून की दस्तक, आज 37 जिलों में बारिश-बिजली-तेज हवा का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 15 शहरों में हीटवेव

शनिवार को पूर्वी- दक्षिणी यूपी और तराई के 37 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 15 -16 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से हीटवेव से राहत मिलने के आसार हैं।
UP Weather

UP Weather : रविवार से बारिश की गतिविधियां तेज होने से लू का असर कम होगा। अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 5-7 डिसे और न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।आज शनिवार को प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और कहीं कहीं पर लू चलने की संभावना है।बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 KMPH की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

14 जून के बाद से लू की स्थितियों में स्पष्ट रूप से कमी आने की संभावना है ।15-16 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17- 18 जून को पूरे यूपी में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 19 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद , महोबा , बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण लहर लू।
  • गौतमबुद्ध नगर, आगरा, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, इटावा, फिरोजाबाद ,मैनपुरी,बांदा, कुशीनगर, बरेली, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, झांसी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद , कन्नौज ,कानपुर देहात, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश, बादल और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

आज से बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी

वर्तमान में मध्य क्षोभमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। निचले क्षोभमंडल में राजस्थान से मराठवाड़ा तक फैली द्रोणी (ट्रफ लाइन) के चलते पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है, जिसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल रहा है। अगले 48 घंटों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी जिससे झमाझम बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।वही एक हफ्ते के अंदर मानसून भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews