UP Weather : मंगलवार को 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल-IMD ताजा पूर्वानुमान

मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है लेकिन बुधवार से तेज वर्षा का दौर शुरू होने का अनुमान है।
UP Weather

मानसून के सक्रिय रहने से उत्तर प्रदेश में 19-20 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।बुधवार से राजधानी लखनऊ में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

मॉनसूनी गतिविधियों में तेजी आने से पश्चिमी यूपी में 16 जुलाई से भारी बारिश और 17 जुलाई को पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश के आसार है।प्रदेश में 16 से 18 जुलाई के बीच दोनों हिस्सो में तेज बारिश होने के आसार है। हालांकि 19 जुलाई को बारिश में कमी तो 20 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। 1 जून से 14 जुलाई तक अनुमानित बारिश 209.4 मिमी के सापेक्ष 224.9 मिमी रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से 7% अधिक है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर , गाजीपुर,आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर ,आजमगढ़ ,मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने ।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 17-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 18-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 19-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 20-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 20 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews