UP weather : आज 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, बादल-बारिश की भी चेतावनी, शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज शुक्रवार को यूपी के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं बारिश ओले की भी संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक हफ्ते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत 55 जिलों में गलन भरी पछुआ हवा और घने से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी संभावना है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18, 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।अगले हफ्ते एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ सकता है।।

UP Weather : आज इन जिलों में घने कोहरे/बारिश/ओले का अलर्ट

  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिले में बहुत घना कोहरा ।
  • पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना ।जालौन, आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, औरैया, बदायूं, महोबा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी और इटावा में बारिश , तेज हवा के साथ ओले का अलर्ट।
  • लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, झांसी, बरेली, मुरादाबाद और इलाहाबाद शामिल हैं. इन शहरों में तापमान के गिरने और शीतलहर ।
  • प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी ,अमेठी, सुल्तानपुर,अयोध्या, बागपत, मेरठ, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा ।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews