UP Weather : 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बादल-बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेगी हवा, जानें IMD का नया अपडेट

उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तेज हवा चलने का अनुमान है और 21 व 22 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
up weather

UP Weather Alert: आज मंगलवार बुधवार को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।गुरूवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा रहेगा लेकिन 21 मार्च से प्रदेश में फिर मौसम बदलेगा और बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि की वजह से किसानों को हुए नुक़सान की जानकारी मांगी है और अधिकारियों को राहत देने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि वो अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और राहत कार्य पर नज़र बनाए रखें। ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद की जाए।

21-22 मार्च को बादल बारिश का अलर्ट

  • 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 20 मार्च को मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है।
  • 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।23 मार्च को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews